हिंदी
जयपुर: राजस्थान के चुरू जिले में बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग एक वैन में सवार थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, रतनगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मेगा हाईवे पर बुधवार रात एक ट्रेलर और वैन की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में, वैन में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके अनुसार मृतकों की पहचान कालूराम, दिलीप कुमार, नेमीचंद व प्रभुराम के रूप में हुई है। ट्रेलर सुजानगढ़ से रतनगढ़ की तरफ आ रहा था जबकि वैन सुजानगढ़ की ओर जा रही थी। ट्रैलर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
Published : 4 May 2023, 6:12 PM IST
Topics : police Rajasthan Road Accident चुरू दर्दनाक मौत राजस्थान सड़क हादसा