Road Accident: सड़क हादसे में आईटीबीपी के नौ जवानों समेत 13 लोग घायल

उत्तर सिक्किम के थेंग इलाके में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीपी) के नौ जवान और चार अन्य लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 June 2023, 1:39 PM IST

गंगटोक: उत्तर सिक्किम के थेंग इलाके में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीपी) के नौ जवान और चार अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब आईटीबीपी के जवान छुट्टी पर जा रहे थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों के मुताबिक, वाहन को पहले चुंगथांग और फिर सिलीगुड़ी जाना था।

उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, बाकी पांच घायलों का सैन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Published :  21 June 2023, 1:39 PM IST