हिंदी
मुंबई. टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष सायरस मिस्त्री को मंगलवार को मुंबई में अंतिम विदाई दी गई। मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में हिंदू रीति रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके सायरस मिस्त्री के परिजनों समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: तस्वीरों में देखिये टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की यात्रा, सड़क हादसे में निधन
मिस्त्री का पार्थिव शरीर सफेद फूलों से सजे वाहन में जे जे अस्पताल से लाया गय और मंगलवार सुबह वर्ली शवदाह गृह में रखा गया था ताकि उनके मित्र और रिश्तेदार उनको श्रद्धांजलि दे सकें।
यह भी पढ़ें: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत
पारसी समुदाय के सदस्यों, व्यवसायियों और नेताओं ने मिस्त्री के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। साइरस मिस्त्री के बड़े भाई शापूर मिस्त्री, ससुर और वरिष्ठ वकील इकबाल छागला, उद्योगपति अनिल अंबानी और अजित गुलाबचंद तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले इस मौके पर उपस्थित थीं।
सायरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई से सटे पालघर में कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह 54 वर्ष के थे। मिस्त्री 2012 से 2016 तक टाटा संस के अध्यक्ष थे।
Published : 6 September 2022, 2:09 PM IST
Topics : Cyrus Mistry RIP Cyrus Mistry Tata Sons Worli Crematorium अंतिम संस्कार टाटा संस पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री
No related posts found.