Site icon Hindi Dynamite News

उत्तराखंड विधानसभा में गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने का संकल्प पारित

उत्तराखंड विधानसभा ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने का संकल्प पारित किया है। कांग्रेस ने भी विधान सभा में इस प्रस्ताव को पास करने में भाजपा का समर्थन किया। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
उत्तराखंड विधानसभा में गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने का संकल्प पारित

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने का संकल्प पारित कर दिया है। पारित किये गये संकल्प को अब भारत सरकार के पास में भेज दिया जायेगा। इस प्रस्ताव को पास करने में कांग्रेस ने विधान सभा में भाजपा का समर्थन किया। इस मौके पर कांग्रेस ने राज्य सरकार को जमीनी स्तर पर भी काम करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: देहरादून: बिजली कटौती के कारण अंधेरे में रहे शहरवासी, पानी भी बाधित

भाजपा का कहना है कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किये जाने के बाद गाय का संरक्षण अच्छी तरीके से किया जा सकेगा। पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने सदन में यह संकल्प पेश किया था।  इस संकल्प पर चर्चा के दौरान विपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश ने पूछा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के पीछे सरकार का क्या उद्देश्य है? उन्होंने पूछा कि क्या राष्ट्रमाता घोषित करने के बाद गाय सड़कों पर भूखी नहीं घूमेंगी?

यह भी पढ़ें: जानिये क्या है उत्तराखंड का एनएच-74 घोटाला?

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का मानना है कि उत्तराखंड में इस संकल्प के पारित होने का राष्ट्रव्यापी महत्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि अन्य राज्यों की विधानसभाएं भी इस तरह के संकल्प पारित कर केंद्र को भेजेंगी और केंद्र सरकार विधिवत रूप से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करेगी।
 

Exit mobile version