हिंदी
नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस समारोह में विकसित भारत की झलक देखने को मिली। भारत ने अपनी बढ़ती सैन्य शक्ति से दुनिया को रूबरू करवाया। गणतंत्र दिवस समारोह-2024 से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता की यह रिपोर्ट पढ़ें।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों, विदेशी राजनयिकों व गणमान्य व्यक्तियों ने भव्य सैन्य परेड और सांस्कृतिक झांकियां देखीं।

कर्तव्य पथ पर चली इन राज्यों की झांकियां
इस बार परेड के दौरान 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां कर्तव्य पथ पर चलीं। बता दें कि इन झांकियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और रचनात्मकता को प्रदर्शित किया।
#RepublicDay | 'मेरा परिवार-मेरी पहचान' थीम पर आधारित हरियाणा की झांकी, कर्तव्य पथ पर दिखी झलक।
देखिए गणतंत्र दिवस समारोह कर्तव्य पथ से लाइव, क्लिक करें : https://t.co/7kCKgl2oN7………… #RepublicDay2024 | #RepublicDayParade | #RepublicDayCelebration pic.twitter.com/XlQfU74qZT
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) January 26, 2024
अरूणाचल प्रदेश, विषय- (बुगुन समुदाय रिजर्व-विकसित भारत)
हरियाणा, विषय- (मेरा परिवार-मेरी पहचान)
मणिपुर, विषय- (थम्बल गी लंगला-कमल धागे)
मध्य प्रदेश, विषय- (आत्मनिर्भर महिला-विकास का मंत्र)
ओडिशा, विषय- (विकसित भारत में महिला सशक्तिकरण)
छत्तीसगढ़, विषय- (बस्तर मुरिया दरबार की आदिम जन संसद)
राजस्थान, विषय- (विकसित भारत में पधारो म्हारे देश)
महाराष्ट्र, विषय- (भारतीय लोकतंत्र के लिए प्रेरण: छत्रपति शिवाजी महाराज)
आंध्र प्रदेश, विषय- (आंध्र प्रदेश में स्कूली शिक्षा में बदलाव से छात्रों को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना)
लद्दाख, विषय- (विकसित भारत: लद्दाख की यात्रा में रोजगार के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना)
तमिलनाडु, विषय- (प्राचीन तमिलनाडु में कुदावोलाई प्रणाली - लोकतंत्र की जननी)
गुजरात, विषय- (धोर्डो: गुजरात के सीमा पर्यटन का एक वैश्विक प्रतीक)
मेघालय, विषय- (मेघालय का समृद्ध पर्यटन)
झारखंड, विषय- (झारखंड का तसर सिल्क)
उत्तर प्रदेश, विषय- (अयोध्याः विकसित भारत-समृद्ध विरासत)
तेलंगाना, विषय- (जमीनी स्तर पर लोकतंत्र: तेलंगाना के स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत)
पूर्व सैनिकों के बलिदान को प्रदर्शित करती झांकी
75वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर निकली एक झांकी में सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों द्वारा निभाई गई अहम भूमिका को दर्शाया गया। यह झांकी ‘राष्ट्र निर्माण: पहले भी, अब भी, आगे भी और हमेशा’ की विषय वस्तु पर आधारित थी।
कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का पराक्रम

गणतंत्र दिवस परेड में महिला सैनिकों ने अपना दमखम दिखाया। बता दें कि तीनों सेनाओं- (थल, जल, वायु) की महिला टुकड़ियों को पहली बार परेड में शामिल होने का मौका मिला। वहीं, इस साल की थीम ‘विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका’ रखी गई।
फ्रांसीसी सशस्त्र बल

कर्तव्य पथ पर फ्रांस के 95-सदस्यीय मार्चिंग और 33-सदस्यीय बैंड दस्ता ने अपना दम दिखाया। वहीं दो राफेल लड़ाकू विमानों और एक मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान ने आसमान में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
Published : 26 January 2024, 11:20 AM IST
Topics : 75वां गणतंत्र दिवस Kartavya path Latest Hindi News PM Modi Republic Day 2024 Republic Day 2024 LIVE इमैनुएल मैक्रों कर्तव्य पथ परेड पीएम मोदी