RBSE Board Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, 98 प्रतिशत से अधिक छात्र पास, यहां करें चेक

डीएन ब्यूरो

राजस्थान सेकेंडरी बोर्ड ने 12वीं साइंस और कॉमर्स, आर्ट्स के नतीजे जारी कर दिए हैं। ये नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित
राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित


राजस्थान: बी.एस.ई.आर. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आरबीएसई ने कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे आज यानी 20 मई को घोषित किए हैं। जिन छात्रों ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक आरबीएसई बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे आज 20 मई 2024 की दोपहर 12.15 बजे घोषित कर दिए गए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आरबीएसई 12वीं परिणाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए गए। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों के साथ रैंक, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़के और लड़कियों के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पूरक परीक्षा और रिचेकिंग के लिए आवेदन की तारीखों को भी जारी किया गया।

रिजल्ट कैसे चेक करें

1. सबसे पहले स्टूडेंट बोर्डकी आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in 2 या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर “राजस्थान बोर्ड परिणाम 2024” लिंक पर जाएं।

3. इसके बाद राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम 2024 के लिए 

4. संबंधित स्ट्रीम के संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

5. फिर अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं।

6. ऐसा करने के साथ ही आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

7. राजस्थान कक्षा 12वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करें और इसे आगे उपयोग के लिए सहेजें।

इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा साढे़ आठ लाख छात्र-छात्राओं ने दी थी, आंकड़ों की बात करें तो साइंस स्ट्रीम के लिए 2,60,078 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 2,58,071 स्टूडेंट ने भाग लिया और 2,52,205 पास हुएं।










संबंधित समाचार