Ratan Tata: रतन टाटा के निधन से शोक में डूबा देश, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

भारत के ‘अनमोल रत्न’ और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 October 2024, 8:09 AM IST
google-preferred

मुंबई: देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा समूह (Tata Group) के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में हुआ निधन (Demise) हो गया। वे  86 साल के थे।  पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन से समूचे देश (Country) में शोक की लहर छा गई है। रतन टाटा का दुनिया से जाना भारत के लिए बड़ी क्षति है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सोमवार को भी रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी, जिसके कुछ ही घंटों बाद खुद रतन टाटा के एक्‍स (ट्विटर) हैंडल से एक पोस्‍ट शेयर किया था। इस पोस्‍ट में लिखा था कि मेरे लिए चिंता करने के लिए सभी का धन्‍यवाद! मैं बिल्‍कुल ठीक हूं। चिंता की कोई बात नहीं, मैं बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों की रूटीन जांच के लिए अस्‍पताल आया हूं। लेकिन देश को ये दर्द रहेगा कि वो इस बार अस्पताल से लौट नहीं पाए, और हमेशा के लिए अंतिम यात्रा पर निकल पड़े। 

नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में होंगे अंतिम दर्शन

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दक्षिण मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा जाएगा। उसके बाद मुंबई के वर्ली इलाके में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज दिन में कई उद्योगपति, व्यवसायी, एक्टर और राजनेता उनके घर पर जा सकते हैं।

वर्ली श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को कोलाबा स्थित उनके घर ले गए। शाम 4:00 बजे उनके पार्थिव शरीर को डॉ. ई. मोसेस रोड, वर्ली स्थित  श्मशान घाट ले जाया जाएगा। ये वही जगह है जहां साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार किया गया था।

महाराष्ट्र में एक दिन के शोक का एलान

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने एक दिन के शोक का एलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि रतन टाटा के सम्मान में सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान राज्य में कोई भी सांस्कृतिक या उत्सव कार्यक्रम नहीं होंगे। पूरे राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/