
नई दिल्ली: देश और दुनिया के बड़े उद्योगपतियों में शुमार रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में मुंबई में 9 अक्टूबर की देर रात निधन हो गया। वो पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। रतन टाटा (Ratan Tata) अपने पीछे एक बहुत बड़ी विरासत छोड़ गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक टाटा समूह की कुल संपत्ति लगभग 3600 करोड़ रुपये की है। इसके बावजूद, रतन टाटा अपने सादगीपूर्ण जीवन और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं।
रतन टाटा के निधन के बाद अब चर्चा इस बात की है कि उनकी विरासत को कौन संभालेगा। वर्तमान में 86 वर्ष के रतन टाटा के कोई संतान नहीं है, जिसके चलते यह सवाल उठता है कि कौन उनका उत्तराधिकारी बनेगा। आइए देखते हैं कि रतन टाटा के बाद उनकी विरासत को कौन संभालेगा।
कौन आगे ले जायेगा विरासत
रतन टाटा का उत्तराधिकार केवल नेतृत्व की बात नहीं है, बल्कि यह टाटा समूह की समाज सुधार की परियोजनाओं और व्यापारिक धरोहर को आगे ले जाने का भी सवाल है। रतन टाटा ने 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ा, लेकिन वे टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, और टाटा केमिकल्स के चेयरमैन एमेरिटस बने रहे। इसके अलावा, वे टाटा ट्रस्ट्स के कामों का नेतृत्व भी करते रहे, जो भारत में परोपकार के लिए एक प्रमुख संस्था है।
संभावित उत्तराधिकारी
नोएल नवल टाटा (Noel Naval Tata) के तीन बच्चे - लिया, माया और नेविल हैं। ये सभी टाटा समूह में अपनी भूमिका निभा रहे हैं और पेशेवरों की तरह विभिन्न पदों पर आगे बढ़ रहे हैं।
1. नोएल टाटा - रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ग्रुप का सम्भावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है। वह टाइटन सहित टाटा की कई कंपनियों में बोर्ड मेंबर है। बता दें कि रतन टाटा ने शादी नहीं की थी और उनकी कोई संतान नहीं है। ऐसे में नोएल टाटा को रतन टाटा का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है।
2. लिया टाटा (39 वर्ष) - लिया टाटा(Leah Tata), नोएल नवल टाटा की सबसे बड़ी संतान है। उन्होंने मैड्रिड, स्पेन के IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2006 में उन्होंने टाटा समूह के साथ ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेज में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। अब वे इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।
3. माया टाटा (34 वर्ष) - माया टाटा (Maya Tata) टाटा समूह के प्रबंधन में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बेयस बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से शिक्षा प्राप्त की है। टाटा अवसर निधि (Tata Opportunities Fund) और टाटा डिजिटल में उनकी प्रमुख भूमिकाएं रही हैं। टाटा न्यू ऐप को लॉन्च करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है। माया टाटा के माता-पिता नोएल टाटा और अलू मिस्त्री हैं।
4. नेविल टाटा (32 वर्ष) - टाटा समूह की रिटेल शाखा में सक्रिय नेविल टाटा (Neville Tata) वर्तमान में स्टार बाजार का नेतृत्व कर रहे हैं। नेविल की शादी मानसी किर्लोस्कर से हुई है, जो टोयोटा किर्लोस्कर समूह की उत्तराधिकारी हैं। नेविल टाटा, नोएल टाटा और अलू मिस्त्री के दूसरे पुत्र हैं।
अभी टाटा ग्रुप की कमान किसके हाथ?
रतन टाटा के रिटायर होने के बाद, टाटा ग्रुप की कमान एन चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran) के हाथों में है। उन्होंने 2017 में टाटा संस के चेयरमैन का पदभार संभाला था। एन चंद्रशेखरन इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 10 October 2024, 3:28 PM IST
Topics : Ratan Tata Ratan Tata Passes Away Ratan Tata successor RIP Legend RIP Ratan Tata Tata Group Who is Ratan Tata successor Who is successor of Ratan Tata रतन टाटा रतन टाटा उत्तराधिकारी