
रसड़ा: मथुरा पीजी कालेज रसड़ा के बीए तृतीय के सैकड़ों छात्रों ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्रों ने स्मार्टफोन मिलने वाली सूची में नाम नदारद होने का उल्लेख किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि पत्र में कहा गया है कि बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की सूची शासन को भेजी गई थी। लेकिन महाविद्यालय द्वारा सूचना दी गई है कि मात्र 20 छात्रों को छोड़कर शेष छात्राओं का नाम ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है, जिससे उन्हें स्मार्ट फोन नहीं मिल पायेगा।
यह भी पढ़ें: छात्रों के खिलाफ जारी सभी जांच बंद हो: जेएनयू छात्र संगठन
ज्ञापन में छात्रों ने कुलसचिव से मांग की है कि उक्त त्रृटियों को दूर कर सभी छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किया जाय अन्यथा छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में विवेक कुमार गौतम, निशा भारती, रिनु यादव, बादल कुमार राठौर, राजू कुमार, विशाल आदि छात्र मौजूद थे।
Published : 21 February 2024, 5:58 PM IST
Topics : memorandum Rasra Student Submitted uttar pradesh कुलसचिव छात्र ज्ञापन रसड़ा सौंपा