
नई दिल्ली: एक्ट्रेस राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। राखी ने भी हाल में अपने पति आदिल के खिलाफ मार-पीट करने और धोखा देने का आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद आदिल को गिरफ्तार किया गया। आदिल अब एक नये मामले में फंस गये हैं। आदिल के खिलाफ अब रेप का नया मामला सामने आया है।
ईरान की एक छात्रा ने आदिल खान के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। ईरानी छात्रा ने आदिल के खिलाफ मैसूर के वीवी पुरम थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है।
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आदिल के खिलाफ FIR आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक ईरान स्टूडेंट मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थी। वो लड़की आदिल खान से डेजर्ट लैब फूड अड्डा में मिली थी। आदिल उस फूड आउटलेट का मालिक था। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं।
ईरानी स्टूडेंट का आरोप है कि आदिल ने शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया, जहां वे साथ रहते थे। ईरानी लड़की ने 5 महीने पहले जब आदिल से शादी करने की मांग की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके जैसी कई लड़कियों के साथ, उसके इसी तरह के संबंध हैं। पुलिस ने आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Published : 12 February 2023, 12:27 PM IST
Topics : Adil Durrani Rakhi Sawant rape Student आदिल खान इरान छात्र बलत्कार राखी सावंत रेप