Raod Accident in UP: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर एक अन्य ट्रक चालक की मौत

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक अन्य ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 20 January 2023, 4:54 PM IST
google-preferred

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक अन्य ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि शुक्रवार को बांदा तिंदवारी - फतेहपुर राजमार्ग पर स्थित महोखर गांव के निकट तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरही माफी गांव निवासी एक ट्रक चालक रिंकू उर्फ लोक संध्या देव (30)अपना ट्रक खड़ा कर लघुशंका के लिए उतरा था। 

जब वह सड़क के दूसरे किनारे से वापस लौटा तो उसे एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा डाला, जिससे उसकी मृत्यु मौके पर हो गई। (वार्ता)

Published : 
  • 20 January 2023, 4:54 PM IST

Advertisement
Advertisement