IIFA Awards में रणवीर और आलिया का जलवा

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावत और आलिया भट्ट को फिल्म राजी के लिये 20 वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

आलिया और रणवीर सिंह
आलिया और रणवीर सिंह


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावत और आलिया भट्ट को फिल्म राजी के लिये 20 वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

इस साल आइफा अवॉर्ड्स को 20 साल पूरे हो गए हैं और इस बार मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार समारोह काफी समय बाद मुंबई में आयोजित हुआ। आईफा अवॉर्ड्स 2019 में बॉलीवुड के अधिकतर कलाकारों ने समां बांधा। सलमान खान कैटरीना कैफ आलिया भट्ट् आयुष्मान खुराना विक्की कौशल रणवीर सिंह माधुरी दीक्षित और रेखा जैसे कई दिग्गज सितारों ने समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन सितारों ने आईफा पुरस्कार समारोह के दौरान जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।

 मुंबई में 20वें आइफा अवार्ड समारोह में रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावत के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। आलिया भट्ट को उनकी फिल्म राजी के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म राजी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का भी सम्मान मिला। फिल्म अंधाधुन के लिये श्रीराम राघवन सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किये गये। बेस्ट स्टोरी का भी पुरस्कार फिल्म अंधाधुन को दिया गया। राम राघवन पूजा लाढ़ा सूर्ती अरिजित बिस्वास योगेश चंदेकर हेमंत राव को भी पुरस्कार दिये गये।

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का पुरस्कार विक्की कौशल को फिल्म संजू के लिये दिया गया वहीं अदिती राव हैदरी को फिल्म पद्मावत के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर को फिल्म धड़क के लिये बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार मिला। वहीं सैफ अली खान और अमृता सिंह की पुत्री को फिल्म केदारनाथ के लिये बेस्ट डेब्यू फीमेल पुरस्कार से नवाजा गया। अरिजीत सिंह को राज़ी के गाने ‘ऐ वतन’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड मिला। (वार्ता)
 










संबंधित समाचार