
कोलंबो: सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी रहने और ‘रानिल वापस जाओ’ नारों के बीच श्री रानिल विक्रमसिंघे ने गुरुवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
संसद के अंदर मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने श्री विक्रमसिंघे को शपथ दिलाई। उन्हें संसद सदस्यों ने बुधवार को कार्यकारी राष्ट्रपति चुना था। इससे पहले श्री गोटाबाया राजपक्षे ने 14 जुलाई को इस्तीफा दिया था। (वार्ता)
Published : 21 July 2022, 5:21 PM IST
Topics : Colombo President Ranil Wickremesinghe Sri Lanka कोलंबो रानिल विक्रमसिंघे राष्ट्रपति शपथ श्रीलंका