राम नाथ कोविंद, एम. वेंकैया नायडू और नरेंद्र मोदी ने अर्पित की महात्मा गांधी को पुष्पांजलि

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंति पर राजघाट जाकर उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Updated : 2 October 2019, 11:19 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंति पर राजघाट जाकर उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti- गांधी जी से जुड़ी कई योजनाएं आज भी अधूरी

राष्ट्रपति कोविंद आज तड़के अपनी पत्नी के साथ महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि दी। उपराष्ट्रपति नायडू और पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपिता की समाधि पर पुष्प चढ़ाये।

इस अवसर पर राजघाट परिसर में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें महात्मा गांधी के प्रिय भजन गाये गये।

यह भी पढ़ें: फ्रांस ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राजघाट जाकर महात्मा गांधी श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए तड़के से ही लोग राजघाट पहुंचने शुरू हो गये। इनमें गणमान्य व्यक्तियों सहित आम लोग भी शामिल थे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देशभर में कई प्रमुख कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे है। (वार्ता)

Published : 
  • 2 October 2019, 11:19 AM IST

Advertisement
Advertisement