Ram Mandir: सिनेमा के महानायक पहुंचेअयोध्‍या, श्री रामलला के किये दर्शन

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्‍चन शुक्रवार को अयोध्‍या पहुंचे और भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन किये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 February 2024, 8:23 PM IST
google-preferred

अयोध्या: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्‍चन शुक्रवार को अयोध्‍या पहुंचे और भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन किये।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सूत्रों ने बताया कि अमिताभ शुक्रवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान से अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्हें दो दिन पहले मुंबई से यहां लाई गई वैनिटी वैन से दर्शन और आरती के लिए राम मंदिर ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की एक और पहल, तीर्थ नगरी अयोध्या के लिए नाेएडा से रोजाना जाएगी बस, सेवा शुरू

उन्होंने कहा कि बच्चन ने मंदिर परिसर में लगभग आधा घंटा बिताया और रामलला के दर्शन भी किए।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में रोजाना 14 घंटे दर्शन जारी लेकिन बालक राम को विश्राम की जरूरत

उन्होंने कहा कि राम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अभिनेता अयोध्या मंडल के आयुक्त गौरव दयाल के सरकारी आवास पर पहुंचे जहां उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया गया था।

उन्होंने बताया कि अमिताभ ने अधिकारियों के साथ दोपहर का भोजन किया।