Site icon Hindi Dynamite News

Rakhi Sawant: अब समझौते को तैयार नहीं राखी सावंत, गिरफ्तार आदिल से चाह रही डिवॉर्स, जानिये मामले में ताजा अपडेट

टीवी की एंटरटेंमेंट क्वीन राखी सावंत के पति आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब राखी का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने डिवॉर्स बात कही है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Rakhi Sawant: अब समझौते को तैयार नहीं राखी सावंत, गिरफ्तार आदिल से चाह रही डिवॉर्स, जानिये मामले में ताजा अपडेट

मुबंई: टीवी की एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। राखी ने मंगलवार को पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया। इन सब के बाद अब राखी का चौकाने वाला रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने आदिल से डिवॉर्स की बात कही है। 

मीडिया से बात करते हुए राखी ने कहा कि, उस आदमी ने मेरे साथ बहुत बुरा किया। वो सुबह मेरे घर आया और मुझसे मारपीट की, मैंने तुरंत पुलिस को कॉल किया, फिर पुलिस उसे पकड़ कर ले गई। उसके खिलाफ मैने दो दिन पहले FIR दर्ज करवाई थी। इसके पहले भी मैंने पहले ही दो बार आदिल के खिलाफ केस दर्ज कराया था लेकिन कभी मीडिया के सामने इस बारे में बात नहीं की। पुलिस ने उस समय आदिल को समझाया भी था, तभी नॉन कंट्रोलबेल ऑफेंस लिखवाया था।  

राखी ने आगे कहा कि, अब वो आदिल साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती हैं और उन्होंने अब डिवॉर्स लेना का डिसाइड कर लिया है। 

पुलिस ने आदिल के खिलाफ 504, 506, 323 और 406 की चार धाराओं में FIR दर्ज की हैं, जिसके तहत पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। आदिल अभी ओसिवारा पुलिस स्टेशन में हैं, जहां उनके फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Exit mobile version