
नई दिल्ली: राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोंकझोंक होने तथा भारी शोरगुल के कारण मंगलवार को सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी गयी जिसके कारण शून्यकाल एवं प्रश्नकाल नहीं हो सका।
Budget Session: Rajya Sabha adjourned till 2 pm following uproar over #DelhiViolence pic.twitter.com/pswLCz78eq
— ANI (@ANI) March 3, 2020
बजट सत्र के दूसरे चरण में लगातार दूसरे दिन सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर आवश्यक दस्तावेज सदन पटल पर रखे जाने के दौरान ही सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जैसे ही वित्त मंत्रालय से संबंधित दस्तावेज पटल पर रखने के लिए खड़े हुये तो कांग्रेस सदस्य अपनी सीटों पर खड़े होकर ठाकुर के विरोध में जोर जोर से बोलने लगे। (वार्ता)
Published : 3 March 2020, 11:44 AM IST
Topics : bjp budget Session Congress Politics rajya sabha बजट सत्र राज्यसभा