
मुंबई: कांग्रेस ने राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को महाराष्ट्र से मुंबई के पूर्व महापौर चंद्रकांत हंडोरे को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।
मुंबई से दलित नेता हंडोरे 2022 में महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव कांग्रेस के पास पर्याप्त मत होने के बावजूद हार गए थे।
हंडोरे ने जमीनी कार्यकर्ता से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और पूर्ववर्ती कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) सरकार में मंत्री थे।
हंडोरे की उम्मीदवारी महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए एक प्रोत्साहन है क्योंकि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि केंद्रीय नेतृत्व राज्य से पार्टी कार्यकर्ता को नामित करेगा।
यह भी पढ़ें: अशोक चव्हाण को भाजपा ने दिया इनाम, जानिये पूरी खबर
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पिछली बार 2022 में हुए पिछले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी को उम्मीदवार बनाया था।
राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। जरूरत पड़ने पर 27 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
Published : 14 February 2024, 3:09 PM IST
Topics : candidate Chandrakant Handore Congress maharashtra rajya sabha उम्मीदवार कांग्रेस चंद्रकांत हंडोरे महाराष्ट्र राज्यसभा