मोदी सरकार ने बदला राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम, अब मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड

टोक्यो ओलपंकि खेलों के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को एक बदला ऐलान किया। खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम बदल दिया गया है। अब मेजर ध्यानचंद के नाम से ये अवॉर्ड दिये जाएंगे। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 August 2021, 1:08 PM IST

नई दिल्ली: टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया। खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम बदल दिया गया है। अब देश में खेल रत्न पुरस्कार मेजर ध्यानचंद के नाम से दिये जाएंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, 'देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। जनता की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।'

बता दें कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने आखिरी ओलंपिक (बर्लिन 1936) में कुल 13 गोल दागे थे। इस तरह एम्स्टर्डम, लॉस एंजेलिस और बर्लिन ओलंपिक को मिलाकर ध्यानचंद ने कुल 39 गोल किए, जो उनकी बादशाहत को बयां करती है। 

Published : 
  • 6 August 2021, 1:08 PM IST

No related posts found.