हिंदी
जयपुर: राजेंद्र प्रसाद राजस्थान के नए महाधिवक्ता होंगे। एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गयी।
बयान के मुताबिक, राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री पी के शाही को बिहार का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राजभवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, राज्यपाल मिश्र ने राजेंद्र प्रसाद की नियुक्ति के राज्य सरकार के प्रस्ताव का शनिवार को मंजूरी प्रदान कर दी।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन अपर महाधिवक्ताओं ने दिया इस्तीफा
लगभग दो महीने से यह पद खाली था और प्रसाद मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में पहले महाधिवक्ता हैं।
Published : 3 February 2024, 4:26 PM IST
No related posts found.