हिंदी
जयपुर: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में रविवार को अज्ञात कारणों के चलते अमरूद के बगीचे में आग लग गई जिससे बगीचों में लगे एक हजार अमरूद के पेड़ जलकर नष्ट हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारणों का पता नहीं चला है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
Published : 17 April 2023, 8:10 AM IST
No related posts found.