हिंदी
मुंबई: मुंबई के अंधेरी इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते ओवरब्रिज का स्लैब गिर गया। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गये हैं जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, इसके साथ ही इसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।हादसे के बाद अंधेरी से विरार जाने वाली ट्रेनों के संचालन को बंद कर दिया गया है। रेल प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।
खबरों के मुताबिक यह ब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता है। ब्रिज का नाम गोखले ब्रिज बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार सुबहह करीब 7.30 बजे हुआ। अंधेरी से विले पार्ले जाने वाली सभी 4 लाइनें बंद कर दी गयी हैं। ब्रिज गिरने के कारण मुंबई के मशहूर डिब्बावालों का काम भी ठप हो गया है।
Published : 3 July 2018, 10:08 AM IST
Topics : ओवरब्रिज भारी बारिश मुंबई रेल सेवा बाधित स्लैब
No related posts found.