राहुल: बिहार में फेल हुए थे एग्जिट पोल, यूपी में हम जीतेंगे

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद चैनलों ने एक्जिट पोल दिखाए, जिसमें बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारा गठबंधन यूपी में जीत रहा है

Updated : 10 March 2017, 2:23 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: यूपी चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल में बीजेपी की बढ़त पर राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि यूपी में हमारा अलायंस ही जीत रहा है। बिहार में एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हुए थे। उधर, सपा नेता रामगोपाल यादव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि कुछ दिन पहले ही दबाव में न्यूज चैनल्स ने इन नतीजों को बदला है। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा 100% जीत रही है। बता दें कि गुरुवार को आए यूपी के सात एग्जिट पोल्स में से तीन में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखा। सातों एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का एवरेज निकालें तो भी बीजेपी को 216 सीटें मिलती दिख रही हैं। यानी वह 15 साल बाद राज्य में वापसी कर सकती है। 

राहुल गांधी

राहुल ने कहा- कल बात करेंगे...
राहुल गांधी ने कहा कि उत्तप्रदेश में कांग्रेस-सपा अलायंस ही जीतेगा। बिहार ने सभी नतीजे गलत साबित हुए थे। इस पर कल बात करेंगे।  बता दें कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने 105 सीटों पर और सपा ने 298 सीट पर चुनाव लड़ा था। 

रामगोपाल ने कहा- अखिलेश ही सीएम बनेंगे...

रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को संसद परिसर में कहा- "मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव को लगातार दूसरा टेन्योर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल होगा।"  "हम 236 से 240 सीटें जीतेंगे और हंग असेंबली का तो सवाल ही नहीं उठता।"

रामगोपाल यादव

उत्तर प्रदेश में भाजपा के सरकार बनाने के दावे पर यादव ने कहा कि उसे जमीनी सच्चाइयों का भान ही नहीं है।
उधर, राहुल गांधी ने एग्जिट पोल के नतीओं पर कुछ कहने से इनकार कर दिया है।  बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जुगाड़ की सरकार के लिए जो लोग सपने देख रहे हैं, वो सपने-सपने ही रहेंगे।

Published : 
  • 10 March 2017, 2:23 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.