हिंदी
कोच्चि: कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि रक्षा मंत्रालय ने उस विमान को यहां नौसैनिक हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सवार थे।
एर्नाकुलम के जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष मोहम्मद शियास ने आरोप लगाया कि शुरू में नौसैनिक हवाई अड्डे पर विमान को उतारने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में यह अनुमति वापस ले ली गयी।
उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इसके बाद, कन्नूर से राहुल गांधी को लेकर आ रहे विमान को पास के नेदुंबसेरी में 'कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड' (सीआईएएल) की ओर मोड़ दिया गया।
डाईनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार एक आधिकारिक सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि नौसैनिक स्टेशन पर निजी जेट विमानों को उतारे जाने की अनुमति देने का निर्णय रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया था। हालांकि, उन्होंने इस विषय में विस्तार से जानकारी नहीं दी।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के दौरे पर हैं और शुक्रवार को कोच्चि में उनके दो कार्यक्रम निर्धारित हैं।
Published : 1 December 2023, 3:20 PM IST
Topics : Congress Kochi Naval Airport plane not allowed Rahul Gandhi अनुमति नहीं कांग्रेस कोच्चि नौसैनिक हवाईअड्डे राहुल गांधी विमान