हिंदी
नयी दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजो के बाद कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गाँधी ने कहा वो जनता के जनादेश को स्वीकार करते है और देश की जनता ने जनादेश ने बता दिया है।
कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव नतीजों पर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने एक प्रेस वार्ता की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पत्रकारों से बातचीत की और पार्टी समेत इंडिया गठबंधन की ओर से देश की जनता का आभार जताया।
राहुल गांधी ने कहा कि देश की आम जनता बीजेपी की तानाशाही से कितनी त्रस्त है, ये चुनाव नतीजे इसको भी दर्शाते हैं।
साथ ही उन्होंने कहा की इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने कमाल कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राहुल ने कहा सरकार बनाने और विपक्ष में बैठने के सवाल पर जवाब दिया कि कल इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद इसपर फैसला किया जाएगा।
Published : 4 June 2024, 6:18 PM IST
Topics : election results first reaction Lok Sabha Election Rahul Gandhi नतीजे प्रतिक्रिया राहुल गांधी लोकसभा चुनाव