
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल का गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों यूपी से होकर गुजर रही है। शनिवार को उनकी ये यात्रा यूपी को वाराणसी से भदोही जानी थी, लेकिन अपनी यात्रा को बीच में रोककर राहुल गांधी अचानक वायनाड चले गए हैं।
राहुल के वायनाड जाने की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दी है।
दरअसल वायनाड में सुबह एक जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इसके बाद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र जाने का फैसला किया।
मृत व्यक्ति के बारे में जानकारी देते हुए एक वन अधिकारी ने बताया कि वह वन विभाग का.का इको-टूरिज्म गाइड था और वो प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुरुवा द्वीप पर तैनात था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राहुल गांधी के वायनाड जाने की जानकारी देते हुए लिखा, कि वायनाड में राहुल गांधी की उपस्थिति जरूरी थी । इसलिए उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा। लेकिन राहुल गांधी पुन: 18 फरवरी दोपहर 3 बजे से प्रयागराज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू करेंगे।
20 फरवरी को लखनऊ पहुंचेगी राहुल की यात्रा
इसके बाद यह यात्रा 20 फरवरी को रायबरेली और लखनऊ पंहुचेगी। लखनऊ में रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 21 फरवरी को यह यात्रा लखनऊ से उन्नाव पहुंचेगी। उन्नाव शहरऔर शुक्लागंज होते हुए कानपुर में प्रवेश करेगी। कानपुर से हमीरपुर होते हुए झांसी पहुंचकर मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी।
Published : 18 February 2024, 3:41 PM IST
Topics : Bharat Jodo Nyaya Yatra Midway Rahul Gandhi uttar pradesh Wayanad Visit उत्तर प्रदेश भारत जोड़ो न्याय यात्रा रवाना राहुल गांधी वायनाड