हिंदी
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में भ्रष्टाचारियों का अमृतकाल चल रहा है।
उन्होंने ‘प्रगति मैदान टनल’ से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें: ‘अमृत काल’ भारत के इतिहास का वह कालखंड जब देश एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है:
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘देश में भ्रष्टाचारियों का अमृतकाल चल रहा है। 777 करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई प्रगति मैदान टनल सिर्फ एक साल में उपयोग के लायक नहीं रही।’’
यह भी पढ़ें: पर्यावरण के अनुरूप टिकाऊ गतिशील पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना समय की मांग है
उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री विकास की हर परियोजना पर ‘प्लानिंग’ की जगह ‘मॉडलिंग’ कर रहे हैं और ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग भ्रष्टाचार से नहीं, लोकतंत्र से लड़ रहे हैं।’’
Published : 10 February 2024, 4:57 PM IST
Topics : alleged country Era of Corrupt New Delhi Rahul Gandhi अमृतकाल देश नयी दिल्ली भ्रष्टाचारी राहुल गांधी