
रायबरेली: प्रदेशभर में फर्जी तरीके से शादी करने का सिलसिला लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में फिर एक बार फर्जी तरीके से शादी करने का मामला सामने आया है। दरअसल हरियाणा से बड़े ही धूमधाम के साथ बारात जा रही थी, लेकिन बारातियों को क्या पता था उनका खेल अब खत्म होने वाला है। उनका ये फर्जी तरीके से शादी करने का खेल खत्म हो जाएगा। चलिए जानते हैं ऐसे में ये पूरी खबर है क्या?
बारात लेकर आये मंडप में तमाशा
हरियाणा से बारात लेकर आये लोगों की असलियत सामने आने के बाद मंडप में तमाशा हो गया। बात पुलिस तक पहुंच गई। बताया गया कि दूल्हा और उसके रिश्तेदार फर्जी हैं। जिस लड़के की तस्वीर और जानकारी लड़की पक्ष को दी गई थी वह ये नहीं थे। पुलिस ने फर्जी तरीके से शादी करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे से 2 महिलाएं भी हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, मंगलवार को थाना मिल एरिया क्षेत्र में राघनपुर गांव में करीब 900 किलोमीटर दूर हरियाणा राज्य के पानीपत जिले से एक बारात चलकर यहाँ आई थी। वधु पक्ष के राघनपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि शादी के लिए जो लड़का दिखाया गया था वह नहीं आया उसकी जगह पर कोई दूसरा लड़का आया। जिसे शादी के बिचौलिया रिसु पत्नी अजय निवासी डीह थाना क्षेत्र लेकर आई थी। हरियाणा के पानीपत से यह बारात दूल्हा सहित एक कार में आई थी। पुलिस को सूचना दे दी गई।
गहने और पैसे भी लूट लिए
हरियाणा के पानीपत से फर्जी दूल्हा समेत पांच लोग एक कार से रात में पहुंचे। तो लड़की पक्ष ने उनकी आवभगत करनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद जब दूल्हे को मंडप पर लाया गया तो सारा राज खुल गया। लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि बिचौलिए पति-पत्नी ने उन्हें अपनी बातों के जाल में फसाया। तभी ग्राम प्रधान को लोगों ने सूचना दे दी। ग्राम प्रधान राजीव ने मामले की जानकारी पाकर थाना मिल एरिया पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी करवा रहे। पति पत्नी सहित फर्जी दूल्हे में बारात के साथ आए कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसी गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जांच में मालूम चल रहा है कि यह दुल्हन लूटने वाला गैंग है हो सकता है जो फर्जी दूल्हा दिखा कर शादी करते हैं और उसके बाद गहने और पैसे लूट लिया करते हैं।
थाना मिल एरिया इंचार्ज ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में थाना मिल एरिया इंचार्ज राजीव सिंह ने बताया कि थाने में तीन लोगों को हिरासत में लाकर बिठाया गया है। अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जा रहा है। इस मामले में दूल्हा पवन कुमार उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र नरेश निवासी झज्जर हरियाणा, नरेश पुत्र मोहर सिंह, रिश्तेदार दिनेश कुमार पुत्र रनवीर सिंह, बिचौलिए रिशु व उनके पति अजय पुत्र बीकापुर नारायणपुर थाना डीह, राम कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी दिल्ली व विमल व उनके पति रामकुमार को हिरासत में लिया गया है।
Published : 12 March 2025, 6:32 PM IST
Topics : Dynamite News Marrige Raebareli Big News raebareli news Raebareli Todays News Raebareli Trending News UP News UP Todays News