Site icon Hindi Dynamite News

Raebareli: राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के फैसले के बाद देखिये कैसे बदला रायबरेली का सियासी माहौल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड ससंदीय सीट को छोड़कर रायबरेली का सांसद बने रहने का फैसला किया है। राहुल के इस फैसले से रायबरेली में जश्म का माहौल है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Raebareli: राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के फैसले के बाद देखिये कैसे बदला रायबरेली का सियासी माहौल

रायबरेली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड ससंदीय सीट को छोड़ दिया है। राहुल गांधी अब रायबरेली के सांसद बनें रहेंगे।

राहुल गांधी के इस फैसले के बाद से रायबरेली में जश्न का माहौल है। रायबरेली कांग्रेस कार्यालय में सोमवार शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटाखे और फुलझड़ियां जलाकर अपनी खुशी जताई और एक दूसरे का मुंह मीठा किया।

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। 

रायबरेली के कांग्रेसी नेताओं ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया और कहा कि गांधी परिवार का रायबरेली से दिल का रिश्ता रहा है। 

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री ने कहा कि रायबरेली के लोग चाहते थे कि राहुल गांधी यहां से सांसद बन रहें और बहन प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा पहुंचे। 

कांग्रेस एक अन्य नेता संजीव शुक्ला ने कहा कि रायबरेली से जुड़े रहने का फैसला लेने के लिये यहां की जनता राहुल गांधी को धन्यवाद देती है। 

रायबरेली कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल अब भी जारी है। राहुल गांधी के इस फैसले से यहां के कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव जीतने पर इतिहास में पहली बार भाई-बहन की जोड़ी लोकसभा में एक साथ नजर आ सकती है। 

Exit mobile version