
रायबरेली: महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जिले के विभिन्न विभागों का दौरा किया। रायबरेली पहुंचने पर वह सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के घर पहुंची और उनके परिवारी जनों से मुलाकात की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अपर्णा यादव ने जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर निरीक्षण किया और वहां पर भर्ती प्रसूता जिनकी बेटियां हुई थी उनको पोषण किट देकर कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी भी दी।
अपर्णा यादव ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही है। महिलाओं के लिए इस कन्या सुमंगला योजना का लाभ ज्यादा ज्यादा लोगों को लाभ मिले।
वही महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बताया कि आज बुधवार को वह आयोग की तरफ से आयी है। जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जो कमियां सामने आई है उसका महिला अधीक्षका से बात कर समाधान किया जाएगा।
वही जौनपुर में अतुल सुभाष की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी ही दुखद करने वाली घटना है। वे हमारे बीच में नहीं है।इस घटना की विधिवत जांच हो। जो भी दोषी हो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए। हमारे यहां जितना महिलाओं का सम्मान है, उतना पुरुषों का भी है। दोनों के सहयोग से ही समाज चलता है।
उन्होंने जिला कारागार की महिला बंदियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और जिले में महिला हेल्थ डेक्स के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने महिला वन स्टाफ सेंटर पहुंचकर भी निरीक्षण किया।
Published : 11 December 2024, 3:24 PM IST
Topics : Aparna Yadav HindiNews kanya sumangala yojana ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist RaeBareill TrendingNews Vice President womens commission