Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के सीएम भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर परिणय सूत्र में बंधे, जानिये इस शादी की कुछ खास बातें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरूवार को डा. गुरप्रीत कौर के साथ परिणय सूत्र में बंध गये हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 July 2022, 2:55 PM IST
google-preferred

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान गुरूवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। भगवंत मान सीएम हाउस में 32 साल की डा. गुरप्रीत कौर के साथ परिणय सूत्र में बंधे। इस शादी में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूल्‍हे के बड़े भाई  रस्‍में निभाई। 

भगवंत मान की शादी में दोनों के परिवार के अतिरिक्‍त सीमित संख्‍या में ही मेहमान शामिल हुए। शादी की व्‍यवस्‍था आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सदस्‍य राघव चड्ढा संभाल रहे हैं। शादी के बाद प्र‍ीति भोज का आयोजन किया गया है, जिसमे दूल्‍हा भगवंत मान और दुल्‍हन डा. गुरप्रीत कौर भी मौजूद हैं।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल , राज्‍यसभा सदस्‍य राघव चड्ढा सहित अन्‍य मेहमान भी इस भोज में शामिल हैं। इस मौके पर सीएम हाउस के बाहर आप समर्थक खुशी में नाच रहे हैं। लोग इस नव दंपत्ति को शादी की बधाई और शुभकामानाएं दे रहे हैं।

Published :  7 July 2022, 2:55 PM IST

Advertisement

No related posts found.