Punab: जालंधर पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़, एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 February 2024, 6:11 PM IST
google-preferred

जालंधर: पंजाब (Punjab)के जालंधर(Jalandhar) में पुलिस (Police)ने एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि शहर में नशे की समस्या को रोकने के लिए आयुक्तालय पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) स्टाफ जालंधर पुलिस टीम नहर पुली, बाबा बुड्ढाजी नगर, जालंधर के पास गश्त कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने कपूरथला रोड पर एक व्यक्ति को पॉलिथीन पकड़े हुए आते देखा। 

यह भी पढ़ें: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, झड़प में मरने वाले किसान को 1 करोड़ मुआवजा, बहन को सरकारी नौकरी 

पुलिस आयुक्त ने बताया कि संदिग्ध ने पुलिस पार्टी को देखकर मौके से भागने की कोशिश की। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस पार्टी ने उक्त युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और उक्त युवक की तलाशी लेने पर पुलिस पार्टी ने उसके पास से एक किलो अफीम बरामद की।  स्वपन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान किशन लाल पुत्र शंशि राम निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर जालंधर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, कृषि मंत्री ने दिया ये ऑफर

पुलिस आयुक्त ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल जालंधर में एफआईआर नंबर 43 दिनांक 22-02-2024 धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।  उन्होंने कहा कि आरोपी का अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और बाकी विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

Published : 
  • 23 February 2024, 6:11 PM IST

Advertisement
Advertisement