Farmers hoist flags at Red Fort: लालकिले पर किसानों का कब्जा, फहराया दूसरा झंडा, दिल्ली की सड़कों पर अराजकता

डीएन ब्यूरो

किसानों ने लाल किले पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया है। किसान प्रदर्शनकारियों ने संगठन का झंडा फहरा दिया है। देखिए तस्वीरें डाइनामाइट न्यूज़ पर

किसानों ने लालकिले पर अपने संगठन का झंडा फहराया

लाल किले पर किसानों का प्रदर्शन काबू से बाहर हो गया है। किसानों ने लालकिले पर अपने संगठन का झंडा फहराया।

ट्रैक्टर परेड अब उग्र हो गया है

दिल्ली में किसानों का ट्रैक्टर परेड अब उग्र हो गया है। आईटीओ पर बवाल के बीच कई किसान लाल किले पर पहुंच गए हैं।

संगठन का झंडा फहरा दिया

लाल किले पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया है। इसके साथ ही संगठन का झंडा फहरा दिया गया है।

प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं

यह झंडा वहां फहराया गया है, जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं।

सैकड़ों आंदोलनकारी लाल किला परिसर में

कई दर्जन ट्रैक्टर में सवार सैकड़ों आंदोलनकारी लाल किला परिसर में पहुंच गए हैं, जहां वो प्रदर्शन कर रहे हैं. मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान भी पहुंच गए हैं।








संबंधित समाचार