हिंदी
नई दिल्ली: प्रियंका गांधी के कांग्रेस में आते ही पार्टी और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है। आज प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी कार्यालय पहुंचीं और कार्यभार संभाल लिया है। महासचिव बनने के बाद आज जब वो पहली बार कांग्रेस दफ्तर पहुंची तो कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: महासचिव बनने के बाद पहली बार कांग्रेस दफ्तर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा
दफ्तर में उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर कांग्रेस मुख्यालय पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रियंका ने यहां कई लोगों से मुलाकात भी की।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान, बनाया गया कांग्रेस का महासचिव
प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। प्रियंका के कांग्रेस महासचिव बनने के बाद सबसे ज्यादा परेशान बीजेपी दिखाई दे रही है।
Published : 6 February 2019, 5:57 PM IST
No related posts found.