Priynka Gandhi in UP: प्रियंका गांधी के स्वागत में पोस्टरों से पटा लखनऊ, चुनावी मंथन के लिये तीन दिवसीय यूपी दौरा आज से

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज से तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रही है। यूपी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 July 2021, 11:04 AM IST

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज से तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रही है। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिये कांग्रेस प्रदेश कार्यालय समेत शहर के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में बैनर और पोस्टर लगाये गये हैं। कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के जोरदार स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।  यूपी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। 

प्रियंका गांधी आज तीन दिवसीय दौरे पर यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंच रही हैं। पहले उनका यह दौरा 14 अगस्त से था लेकिन इस बाद में दो दिन के लिये टाल दिया गया। प्रियंका गांधी के लखनऊ पहुंचने से पहले कांग्रेस प्रदेश के कार्यालय में पार्टी महासचिव के स्वागत में कई पोस्टर लगाये गये हैं। आसपास के क्षेत्र भी प्रियंका गांधी के स्वागत में लगे पोस्टरों और बैनरों से पटा पड़ा है। 

प्रियंका गांधी आज लखनऊ पहुंचकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन करेंगी। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी इस दौरे के दौरान कुछ विधान सभा चुनाव के लिये कुछ उम्मीदवारों के नामों को तय कर सकतीं हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी यूपी पार्टी प्रभारी होने के नाते इस बार उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर खासी रणनीति बनाने में जुटी है। प्रियंका गांधी दौरे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है। इस दौरान वह पार्टी में नई ऊर्जा का भी संचार करेंगी। इसके अलावा कुछ उम्मीदवारों के नाम पर भी मुहर लगा सकती है और चुनावी टिकट वितरण को लेकर भी मंथन हो सकता है।

Published : 
  • 16 July 2021, 11:04 AM IST

No related posts found.