
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार पर फिर हमला करते बुधवार को कहा कि आंकड़े बदलने की लाख कोशिश के बावजूद उसका झूठ छिप नहीं रहा है और अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी भारत की विकास दर के अनुमान को घटा दिया है।
क्योंकि आर्थिक हालत सुधारने के लिए जमीन पर कुछ काम हो भी नहीं रहा है।
सच्चाई छुप नहीं सकती कभी झूठे उसूलों से।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 16, 2019
गांधी ने ट्वीट किया विश्व बैंक के बाद आईएमएफ ने भी भारत की विकास दर के अनुमान में कटौती कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने विकास दर बढ़िया दिखाने के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आँकड़े बदले, तथ्य छुपाए झूठ बोला लेकिन फिर भी कुछ काम बनता नहीं दिख रहा। (वार्ता)
Published : 16 October 2019, 3:31 PM IST
Topics : Congress IMF Politics Priyanka Gandhi World Bank अर्थव्यवस्था कांग्रेस प्रियंका गांधी सरकार हमला