प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्म शुरू, देखिये..गोद भराई की खास तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्म शुरू हो गई है। बीते दिनों उनकी गोद भराई की रस्म पूरी हुई। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में देखें प्रियंका की गोदभराई रस्म की खास झलकियां…

Updated : 29 October 2018, 2:40 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी समय से चर्चाएं में हैं। अब प्रियंका का फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में प्रियंका के गोदभराई की है। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका और निक की शादी की डेट हुई तय, जानिये.. कार्यक्रम का पूरा विवरण

 

प्रियंका चोपड़ा की गोद-भराई का कार्यक्रम न्यूयॉर्क में पूरा हुआ, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के कई सारे दोस्त शामिल हुए। सफेद रंग का एक गाउन पहने दिखाई दीं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा.. बताया क्यों लिया 'भारत' छोड़ने का निर्णय

प्रियंका की गोदभराई की तस्वीर को उनकी स्टाइलिस्ट मिमि ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। मिमि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देसी गर्ल की खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘हमारी दुल्हन..।’ 

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा इसी साल दिसम्बर के महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। निकल जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए जोधपुर को चुना है।

Published : 
  • 29 October 2018, 2:40 PM IST

Related News

No related posts found.