प्रियंका और निक की शादी की डेट हुई तय, जानिये.. कार्यक्रम का पूरा विवरण

बॉलीवुड अभ‍िनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तारीख सामने आ गई है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें कब औऱ कहां शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं प्रियंका और निक..

Updated : 17 October 2018, 4:50 PM IST
google-preferred

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनास लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। खबर आ गई है कि प्रियंका और निक की शादी की डेट कंफर्म हो गई है। प्रियंका और निक की शादी का फंक्शन 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में चलेगा। शादी के सारे कार्यक्रम जोधपुर के उम्मेद पैलेस में होंगे। 

यह भी पढ़ें: ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहला गाना रिलीज, झूमते नजर आए अम‍िताभ-आमिर

 

 

 

कहा जा रहा है कि इस शादी के लिए 200 मेहमानों की लिस्ट तैयार की गई है और जिसमें परिवार वालें और खास और खास दोस्त ही शामिल होंगे। खबर है कि निक जोनस शादी की तैयारियों के लिए बीते दिनों भारत आए थे।

यह भी पढ़ें: जानिये.. अजय देवगन और सैफ के बीच में क्यों होगी जंग

 

 

बता दें कि 18 अगस्त को दोनों का रोका सेरेमनी हुआ था जिसमें प्रियंका ने अबु जानी और संदीप खोसला के द्वारा डिजाइन किया हुआ चिकनकारी ड्रेस पहना था। प्रियंका और निक की मुलाकात पिछले साल मेट गाला इवेंट में हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए और अब इन दोनों ने अपने रिलेशन को नेक्सट लेवल तक पहुंचाने का फैसला कर लिया है। 

Published : 
  • 17 October 2018, 4:50 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement