‘दादा साहेब फाल्के’अवार्ड से सम्मानित की जाएंगी ‘देसी गर्ल’

अपनी दमदार एक्टिंग से सबके दिलो में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को ‘दादा साहेब फाल्के अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 May 2017, 11:39 AM IST

मंबई: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के सितारे इन दिनों बुलंदी पर है लेकिन अब प्रियंका और उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर ये है कि अपनी दमदार एक्टिंग से सबके दिलो में जगह बनाने वाली प्रियंका को एक जून को ‘दादा साहेब फाल्के अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ये भी खबर है कि प्रियंका को यह अवार्ड हॉलीवुड में अपनी पहचान के लिए दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका को दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से नवाजा जा चुका है।

प्रियंका

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के चेयरमैन अशोक शेखर का कहना है कि हम इस बार अवॉर्ड्स में एक नई कैटेगरी लेकर आ रहे हैं। ये अवॉर्ड इंटरनेशनल स्तर पर अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस को दिया जाएगा। इसमें कोई शक नहीं कि प्रियंका इस अवॉर्ड के लिए परफेक्ट हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को भी दादा साहेब फाल्के अवार्ड दिया जाएगा। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को ये अवार्ड मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ के लिए दिया जाएगा।

Published : 
  • 29 May 2017, 11:39 AM IST