सड़कों पर खुलेआम Kiss करती दिखीं देसी गर्ल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक शख्स को जबरदस्त Kiss करती हुई दिखाई दे रही हैं। आप सोच रहे होगे कि आखिर कौन है वो, जिसे प्रियंका Kiss कर रही है। जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 January 2018, 1:57 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों क्वांटिको सीजन 3 की शूटिंग में बिजी है। इसी सेट से प्रियंका की एक तस्वीर सामने आ रही है, जिसमें वो एक शख्स को जबरदस्त किस करते हुए दिख रही हैं। बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि प्रियंका के को-स्टार एलन पॉवेल हैं। 

 

दरअसल हुआ कुछ यूं कि प्रियंका को क्वांटिको सीजन 3 की शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार को किस करना था। जब वो अपने को- स्टार को किस कर रही थी तो उनकी यह सीन कैमरे में कैद हो गई और इसे किसी ने सोशल साइट पर वायरल कर दिया है।

 

प्रियंका की इन तस्वीर को बाद सोशल मीडिया का माहौल गर्म हो गया है। बता दें कि इन तस्वीरों में प्रियंका जहां ब्लैक कलर की लॉग ड्रेस के साथ डार्क लिपस्टिक लगाए हुए दिखाई दीं तो वहीं उनके को-एक्टर ब्लैक कैप के साथ कोट पैंट में नजर रहे हैं। क्वांटिको का सीजन-3 अप्रैल से शुरू होने वाला है, इसके लिए प्रियंका काफी मेहनत करती दिखाई देती हैं।

Published : 
  • 19 January 2018, 1:57 PM IST

No related posts found.