राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने छोड़ा कांग्रेस का साथ..अब इस पार्टी में होंगी शामिल

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है इसके पीछे की वजह..

Updated : 19 April 2019, 12:25 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी कांग्रेस प्रवक्ता अपने परिचय में से हटा लिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रियंका के शिवसेना में शामिल होने की खबरें आ रही हैं। 

बता दें कि मथुरा में कांग्रेस पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रियंका चतुर्वेदी से दुर्व्यवहार किया था। हालांकि, उन्हें अपने व्यवहार पर खेद जताने के बाद पार्टी में फिर वापस ले लिया गया। कहा जा रहा है कि मथुरा घटना के कारण पार्टी छोड़ने से पहले से ही प्रियंका कुछ कारणों से पार्टी से नाराज चल रही थीं। 

17 अप्रैल को ही प्रियंका ने पार्टी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया था और लिखा था कि "काफी दुखी हूं कि अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज्यादा गुंडों को कांग्रेस में तरजीह मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। उनका बिना किसी कार्रवाई के बच जाना  दुर्भाग्यपूर्ण हैं।"

Published : 
  • 19 April 2019, 12:25 PM IST

Related News

No related posts found.