
लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान कार्यालय में अखिलेश यादव ने खजांची का 8वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने खजांची के जन्मदिन पर केट कटवाकर उसे एक स्मार्ट वॉच गिफ्ट की।
जानिये अखिलेश यादव के संबोधन की खास बातें
1. भाजपा के लोग खजांची को भी भूल जाते हैं। इसलिए हम खजांची का जन्मदिन मनाते हैं। भाजपा को खंजाची के भविष्य की चिंता करनी चाहिये। भाजपा को खजांची का जन्मदिन मनान चाहिये।
2. नोटबंदी की नाकामी हम लोगों को दिखाई देने लगी है। नोटबंदी से हर वर्ग टूटा है।नोटबंदी का असर स्लो पॉइजन जैसा है। ये नोटबंदी आर्थिक इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है।
3. अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को घेरते हुये कहा कि बड़े संत ज्यादा नहीं बोलते। उन्हें भाषा का ध्यान रखना चाहिये। यूपी सरकार को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि एनकाउंटर करने वालों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आगे उन्होंने कहा कि ये सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है।
4. अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बुल्डोजर एक्शन पर यूपी सरकार पर पहली बार जुर्माना ठोका है। देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन के खिलाफ यूपी सरकार पर 25 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। सुप्रीम कोर्ट के जजों ने कहा, “यह सरकार बहुत अहंकारी है”, “ऐसा लगता है यूपी में कानून का राज समाप्त हो गया है”, “उत्तर प्रदेश में शक्ति और सत्ता का अनुचित दुरुपयोग हो रहा है”। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "यह बहुत मनमानी है। आप बुलडोजर लेकर नहीं आ सकते और रातों-रात घर नहीं तोड़ सकते। आप परिवार को घर खाली करने का समय नहीं देते हैं। घरेलू सामानों का क्या? उचित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए था” “यह पूरी तरह जंगलराज और अराजकता है”।
Published : 9 November 2024, 12:52 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash Politics Samajwadi Party trending news अखिलेश यादव लखनऊ समाजवादी पार्टी