हिंदी
लखनऊ: राष्ट्रपति पद के लिये आगामी 18 जुलाई को हो रहे चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने प्रचार अभियान के दौरान गठबंधन के सहयोगी दलों से समर्थन मांगा।
मुर्मू ने सायं चार बजे लखनऊ पहुंचने के बाद लोकभवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित राजग के अन्य घटक दलों अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के सांसद एवं विधायकों के साथ बैठक की।
इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल एवं आशीष पटेल और निषाद पार्टी के डा संजय निषाद भी मौजूद थे। (वार्ता)
Published : 9 July 2022, 1:57 PM IST
Topics : Draupadi Murmu Lucknow NDA uttar pradesh उत्तर प्रदेश द्रोपदी मुर्मू नेताओं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लखनऊ समर्थन