हिंदी
लखनऊ: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लखनऊ एयरपोर्ट पंहुचे। जंहा राज्यपाल राम नाईक व माननीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्प भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने भी पुष्प भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। आज शाम को वो कानपुर रोड स्थित अपोलो अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
इसके बाद राष्ट्रपति सोमवार को कानपुर में डीएवी कॉलेज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे और फिर वो बीएनएसडी इंटर कॉलेज और शिक्षा निकेतन के पूर्व छात्रसंघ सम्मेलन और वार्षिक दिवस समारोह में भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!
इसके साथ ही वह धम्म कल्याण कानपुर अंतर्राष्ट्रीय विपश्यना ध्यान केंद्र भी जाएंगे, जहां वह नए ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद फिर वो वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
Published : 24 February 2019, 6:15 PM IST
No related posts found.