Site icon Hindi Dynamite News

हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी ने कही यह बात, जानिए पूरा अपडेट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर शुभकामनाएं दीं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी ने कही यह बात, जानिए पूरा अपडेट

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह चाहती हैं कि राज्य नवाचार और उद्यमशीलता का केंद्र बने।

हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी 1971 को भारतीय संघ का 18वां राज्य बना था।

यह भी पढ़ें: जानिये इस प्रदेश ने भी किया 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं हिमाचल प्रदेश के 'पूर्ण राज्यत्व दिवस' पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं। अध्यात्म और वीरता दोनों के केंद्र हिमाचल प्रदेश की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता सदियों से सभी को आकर्षित करती रही है।'

यह भी पढ़ें: सचिवालय के बाहर IT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परिणाम घोषित करने की मांग

उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि राज्य नवाचार और उद्यमशीलता का भी केंद्र बने। मैं चाहती हूं कि हिमाचल प्रदेश के सभी लोग परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाए रखते हुए आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में भरपूर योगदान दें।'

Exit mobile version