Pregnancy Tips: गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें खास ख्याल, मां और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ्य

रानी टिबड़ेवाल

गर्भवती होने के साथ ही एक औरत का जीवन जहां नई उम्मीदों से भर जाता है वहीं आने वाले दिनों की चिंता भी सताने लगती है। ये चिंता खुद से ज्यादा गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए होती है। गर्भावस्था वो समय है जब एक महिला को सबसे ज्यादा देखभाल और परहेज की जरूरत होती है। जानें कुछ खास बातें जो गर्भाव्स्था के दौरान हर महिला को ध्यान रखना चाहिए।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: जब कोई महिला मां बनने वाली होती है, तो उसकी और उसके परिवार वालों की खुशी की कोई सीमा नहीं होती है। पर इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन और अन्य परिवर्तनों की वजह से कई परेशानी हो जाती है। गर्भावस्था के दौरान अलग-अलग महिलाओं का अलग-अलग अनुभव रहता है। अधिकतर महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस से लेकर हांथ-पांव में सूजन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

ये समस्याएं इतनी ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन इन पर समय रहते ध्यान देना बेहद जरुरी है। कुछ छोटे-छोटे बदलाव के साथ आसानी से इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अगर हमें गर्भअव्सथा के समय ज्यादा परेशानी होती है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। कोई भी दवाई बिमा डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए।

 
इसके साथ कुछ बातों का ध्यान रख कर इन परेशानियों से समाधान पाया जा सकता है।

1. सुबह बिस्तर से उठने से पहले कुछ तीखा या नमकीन बिस्किट खा कर एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। जिससे मॉर्निंग सिकनेस को कम किया जा सकता है। 

2. हमें रात में हेल्थी डिनर करने की कोशिश करनी चाहिए।

3. उन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए जिसमें से गंध आती हो या जिससे चक्कर आता हो।

4. प्रेग्नेंसी के समय पपीता और अनानास से दूर रहें।

5. गर्म अदरक की चाय पीने से सीने में जलन नहीं होती है।  धीरे-धीरे खाना खाने से भी सीने में जलन नहीं होगी।

6. खाने के आधे घंटे बाद बिस्तर पर जाएं। 

7. प्रोटीन के साथ-साथ आयरन युक्त चीजें खाएं।

8. ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

9. उन चीजों को खाएं, जिसमें ज्यादा फाईबर की मात्रा हो।

10. समय मिलने पर हल्के व्यायाम करें। चाहें तो वॉकिंग करें। 

11. केले में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए केला खाएं।

12. सूजन दूर करने के लिए गरम तेल से मालिश करें। 

13. सोते समय पैरों के नीचे तकिए रखें।

14. रोज रात को एक गिलास गर्म दूध पीने की कोशिश करें। 

15. बिस्तर पर जाने से पहले कंप्यूटर और मोबाईल को दूर रख दें। 










संबंधित समाचार