Prayagraj: संगम नदी की खूबसूरती बढ़ाने पहुंचे खुबसूरत विदेशी पक्षी, श्रद्धालुओं का लगा तांता

डीएन ब्यूरो

प्रयागराज के संगम नदी की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एक बार फिर से खूबसूरत साइबरियन पक्षी पहुंच गए हैं। संगम तट पर इन खूबसूरत पक्षियों को देखने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है। पढ़ें पूरी खबर



प्रयागराज: संगम आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए खूबसूरत साइबेरियन पक्षी भी हजारों की तादात में आने लगे हैं। इन पक्षियों को देखने के लिए लोगों ने आना शुरू कर दिया है।

संगम नदी पर ये साइबेरियन पक्षी आकर्षक का एक केंद्र बने रहते हैं। रास्ते में ये अफगानिस्तान, मध्य एशिया व हिमालय की ऊंची पर्वत माला को पार कर यहां तक पहुंचते हैं। हर साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में साइबेरियन पक्षी संगम पहुंचते हैं। इन दिनों उक्त देशों में बर्फबारी अधिक होती है ऐसे में खाने की तलाश में भारी तादाद में यह पक्षी यहां आते हैं। 

यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मेले की खूबसूरती के साथ साइबेरियन पक्षियों की खूबसूरती दिल जीत लेती है। लोग इन्हें अपने पास बुलाने के लिए खाने की चीजे नदी में फेंकते हैं। खाने की चीजें हवा में उछालते ही साइबेरियन पक्षी उनके पास आ जाते हैं। इस दौरान लोग उनकी खूबसूरती के साथ खुद भी कैमरे में कैद होने के लिए आतुर नजर आते हैं।










संबंधित समाचार