हिंदी
बांसवाड़ा: राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनिया आदीवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जनजाति समाज की जनजाति गौरव पदयात्रा के दूसरे दिन आज भीमपुर से यात्रा में फिर पैदल रवाना हुए।
डा पूनिया माँ त्रिपुरा सुंदरी से बेणेश्वर धाम तक निकाली जा रही यह 41 किलोमीटर वागड़ जनजाति गौरव पदयात्रा के दूसरे दिन बांसवाड़ा जिले के भीमपुर स्थित माता नरसिंह मंदिर में दर्शन कर बेणेश्वर धाम के लिए जनजाति समाज के लोगों के साथ रवाना हुए।
यात्रा के बेणेश्वर धाम पहुंचने के बाद दोपहर में श्रीमती द्रोपती मुर्मू के राष्ट्रपति पद शपथ ग्रहण समारोह को डॉ. पूनियां जनजाति समाज के साथ एलईडी स्क्रीन पर देखेंगे।
उल्लेखनीय है कि डॉ. पूनियां ने रविवार सुबह नौ बजे मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर जनजाति समाज के साथ इस पदयात्रा का शुभारंभ किया और वह यात्रा में लगभग 25 किलोमीटर पैदल चले। (वार्ता)
Published : 25 July 2022, 12:39 PM IST
Topics : Banswara bjp Rajasthan जनजाति गौरव पदयात्रा डा सतीश पूनियां द्रौपदी मुर्मू बांसवाड़ा भाजपा राजस्थान राष्ट्रपति