Road Accident: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, थाना प्रभारी सहित तीन लोग घायल

मध्यप्रदेश में एक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि थाना प्रभारी सहित तीन लोग घायल हो गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 January 2023, 4:59 PM IST
google-preferred

शाजापुर: मध्यप्रदेश के शाजापुर जनपद में विवेचना के लिये इंदौर जा रहे थाना प्रभारी और उनके साथियों की कार को एक वाहन ने टक्कर मारी दी। रविवार को हुए इस सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि एक थाना प्रभारी व ग्रामीण सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक राजगढ़ जिले के मलावर थाने के प्रभारी ज्ञान सिंह ठाकुर एक मामले की विवेचना के लिए अपने साथियों के साथ कार से इंदौर जा रहे थे, उसी दौरान शाजापुर और मक्सी के बीच उनकी कार आगे से जा रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।

यह हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे के आसपास शाजापुर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर हुआ। यहां आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मक्सी थानाक्षेत्र में टोल टैक्स के निकट पुलिसकर्मियों की कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में कार में सवार पुलिसकर्मी सुनील आदिवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि थाना प्रभारी ठाकुर, कार चालक मनीष गोस्वामी और एक अन्य ग्रामीण अरविंद गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एम्बुलेंस से शाजापुर के जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से गभीर रूप से घायल ठाकुर एवं गोस्वामी को बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। हादसे को लेकर मक्सी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Published : 
  • 29 January 2023, 4:59 PM IST

Advertisement
Advertisement