हिंदी
मड़ियांव(लखनऊ):देश और देश के लोगों की रक्षा करने वाली खाकी एक बार फिर से शर्मसार हुई है। लंबे समय से एक सिपाही महिला का यौन शोषण करता रहा। शादी का झांसा देकर सिपाही ने कई बार अवैध संबंध बनाए। जब महिला ने शादी के लिए कहा तो सिपाही ने इनकार कर दिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये खास खबर।
यह भी पढ़ें:महराजगंज:बीएसएनल ध्वस्त को लेकर फूटा व्यापारियों का गुस्सा,आफिस में फूंका पुतला,लगाए मुर्दाबाद के नारे
थाना मड़ियांव क्षेत्र में विभूति खंड थाने में तैनात सिपाही रोहित यादव से जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। महिला ने बताया कि रोहित यादव उससे हमेशा पैसे लिया करता था, और शादी की बात पर मना कर दिया करता था। जिसके बाद महिला ने सीएम योगी ,एसएसपी,और महिला आयोग से लेकर कई जगहों पर आरोपी सिपाही की शिकायत की।
शिकायत करने के बाद भी पीड़ित महिला को कही से न्याय नहीं मिला। कल रात सिपाही रोहित यादव ने जबरदस्ती महिला के घर मे घुसकर उसे जान से मारने की धमकी देने गला,तो नशे में धुत सिपाही को महिला ने कमरे में बंद कर दिया। साथ ही 100 पर कॉल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:राजधानी ट्रेन की चपेट में आए ट्रैक पर खड़े 4 यात्री, कई लोग हुए घायल
इस मामले में अलीगंज के सीओ स्वतंत्र सिंह का कहना है कि उन्हें ये खबर मिली थी की महिला और सिपाही में आपसी मनमोटाव हो गया था। जिसके बाद महिला ने थाने में आकर ये सब कहा। सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अब दोनों आपसी समझौते के लिए तैयार हो गए हैं। सीओ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि दोनों जल्द ही शाद करने वाले हैं, लेकिन मामला महिला से संबंधित है इसलिए पहले मामले की जांच कि जाएगी।
Published : 10 June 2019, 4:30 PM IST
No related posts found.